Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 5 अप्रैल को 41वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर, विशेषज्ञ...

कुचामन सिटी में 5 अप्रैल को 41वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर, विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन देंगे सेवाएं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में रविवार, 5 अप्रैल को 41वां मासिक निःशुल्क हड्डी रोग शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर गुणमाला देवी व स्व. कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description

शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन द्वारा मरीजों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल व अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर में जोड़, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सहित हड्डी संबंधी रोगों की जांच की जाएगी। शिविर संयोजक के रूप में वीर संदीप पाण्ड्या, वीर कमलकुमार गोड, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा व वीर सुरेश कुमार जैन सेवाएं देंगे।

संस्था के वीर नरेश कुमार जैन के अनुसार डॉक्टर की सलाह पर मरीजों की खून संबंधी जांच व एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित परामर्श दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि शिविर में रजिस्ट्रेशन 5 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे शिविर स्थल पर किया जाएगा।

डीडवाना-कुचामन के नए जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने संभाला पदभार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments