Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक संपन्न, नेत्र जांच व योग...

कुचामन सिटी: पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक संपन्न, नेत्र जांच व योग शिविर के आयोजन का निर्णय

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा कुचामन सिटी की अप्रैल माह की मासिक बैठक का आयोजन पेंशनर्स भवन, मंगली देवी स्कूल में अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता तथा पूर्व कोषाध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित के सानिध्य में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में जिला संगठन मंत्री सुरेश गौड़, संरक्षक हुकमराज कुमावत, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद महेरड़ा, मंत्री नंदकिशोर टेलर, श्रीवल्लभ तिवाड़ी, भागूराम पौड़ सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने जानकारी दी कि इस अवसर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 27 वृद्ध पेंशनर्स की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 10 पेंशनर्स को चिन्हित किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए बैठक में शहर के तीन स्थानों पर पेयजल व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पेंशनर्स भवन में प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक निशुल्क योग शिविर संचालित करने का निर्णय लिया गया। शिविर की व्यवस्था की जिम्मेदारी चतुर्भुज कुमावत और रणधीर सिंह शेखावत ने संभालने की सहमति दी।

- Advertisement -ishan

बैठक में नए सदस्य रघुनंदन शर्मा, किशनलाल कुमावत और प्रहलाद सिंह रत्नू का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

अंत में अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पेंशनर को पेंशन संबंधी समस्या होने पर कार्यालय को अवगत कराएं, समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी से योग शिविर में अधिक से अधिक भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया।

कुचामन सिटी: मुनि विकसंत सागर ने णमोकार महामंत्र को बताया सर्वकल्याणकारी, तेरहपंथी जैन मंदिर में जलाभिषेक-शान्तिधारा सम्पन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!