कुचामन सिटी के न्यू कॉलोनी स्थित कुचामन विद्या मंदिर में सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव (19 अप्रैल) के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

समाज अध्यक्ष की अनुशंसा पर जयप्रकाश खंडेलवाल को कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया, जबकि विप्र समाज के दो-दो सदस्यों को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पारीक ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहर को 14 भागों में बांटकर प्रत्येक क्षेत्र में पांच-पांच सदस्यों की टीम बनाई जाएगी, जो घर-घर पीले चावल वितरित कर लोगों को आमंत्रित करेगी।
जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कुचामन विद्या मंदिर में रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। वहीं 19 अप्रैल को भगवान परशुराम के चित्र पूजन के बाद दोपहर 3 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न होगी।

बैठक में भंवरलाल पारीक, कमल कुमार पुरोहित, मागीलाल शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, हेमंत पारीक सहित विप्र समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: खारिया रोड शिव मंदिर में भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव धूमधाम से मनाया






