Homeकुचामनसिटीकुचामन में विश्व णमोकार दिवस पर शोभायात्रा, उपाध्याय विकसंत सागर महाराज का...

कुचामन में विश्व णमोकार दिवस पर शोभायात्रा, उपाध्याय विकसंत सागर महाराज का मंगल प्रवेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जैन समाज द्वारा विश्व णमोकार दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 7:15 बजे जवाहर स्कूल से उपाध्याय विकसंत सागर महाराज के संघ का मंगल प्रवेश हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पांच पिच्छी सहित संघ की अगवानी करते हुए जैन भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

- विज्ञापन -image description

शोभायात्रा में महिलाओं ने एक समान साड़ी धारण कर मंगल कलश लेकर भाग लिया। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जैन भवन में आयोजित सभा में उपाध्यक्ष ने णमोकार महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महामंत्र अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और समस्त साधुओं की स्तुति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस मंत्र की आराधना स्वयं देव-देवता भी करते हैं।

इस अवसर पर चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन के पुण्यार्जक नेहरी राजकुमार सुमति पहाड़िया परिवार रहे, जबकि पाग पक्षण के पुण्यार्जक पवन कुमार गोधा एवं रितुराज गोधा (मारोठ) रहे।

- Advertisement -ishan

जैन वीर मंडल के सोभागमल गंगवाल के अनुसार विश्व णमोकार दिवस पर समाज की ओर से 11 हजार जाप किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कुचामन सिटी: परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक सम्पन्न, विभिन्न समितियों का गठन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments