Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जैन मंदिर के बाहर अतिक्रमण रोकने के लिए स्थायी पुलिस...

कुचामन सिटी: जैन मंदिर के बाहर अतिक्रमण रोकने के लिए स्थायी पुलिस तैनाती की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के मध्य स्थित नागौरी नशियांजी जैन मंदिर के बाहर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को लेकर दिगम्बर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट ने नगर परिषद प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के तीनों प्रवेश द्वारों के बाहर स्थायी पुलिसकर्मी नियुक्त करने का आग्रह किया।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के तीनों गेटों के बाहर सब्जी विक्रेता बैठ जाते हैं। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। साथ ही मंदिर परिसर की दीवारों को भी गंदा किया जा रहा है। जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है।

ट्रस्ट ने बताया कि हाल ही में नगर परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसके लिए सकल दिगम्बर जैन समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। हालांकि, ट्रस्ट ने यह भी कहा कि यदि स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो पुनः अतिक्रमण की स्थिति बन सकती है।

- Advertisement -ishan

इस संबंध में ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद कुमार झांझरी और मंत्री संजय कुमार सेठी ने मांग की कि मंदिर के तीनों गेटों के बाहर स्थायी रूप से पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि सब्जी विक्रेताओं को वहां बैठने से रोका जा सके और व्यवस्था लगातार सुचारू बनी रहे।

कुचामन सिटी: सब्जी मंडी में जैन मंदिर के रास्ते पर विवाद, विरोध में सड़क पर बैठे समाज के लोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments