Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

कुचामन में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान के वकीलों की सर्वोच्च संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव कुचामन बार में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न तरीके से संपन्न हुए। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

- विज्ञापन -image description
image description

वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पारीक ने मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह लिचाणा से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बार संघ कुचामन के अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कुचामन बार संघ के कुल 144 सदस्यों में से 115 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो अच्छी भागीदारी को दर्शाता है।

- विज्ञापन -image description

बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह राठौड़ बरवाली ने जानकारी दी कि इससे पहले वर्ष 2018 में चुनाव आयोजित हुए थे। इस बार 23 पदों के लिए कुल 234 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिससे चुनाव काफी प्रतिस्पर्धी बन गया है।

मतदान के दौरान उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा एवं कुचामन थानाधिकारी सतपाल सिंह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

- Advertisement -ishan

तेज गर्मी के बावजूद वरिष्ठ अधिवक्ताओं बन्नाराम चौधरी, शैतान सिंह गुर्जर, महेंद्र कुमार पारीक, राजेंद्र प्रसाद खरीट, प्रेम सिंह बीका, कृष्णगोपाल मोदी एवं पुष्पेंद्र सिंह ने भी मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सांस्कृतिक सचिव सुनीता सैनी ने बताया कि इस बार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा महिलाओं के लिए 5 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसी कारण महिला मतदाताओं में भी उत्साह और जोश देखने को मिला तथा महिलाओं का मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहा।

मतदान के दौरान अधिवक्ता रतनलाल प्रधान, विजेंद्र बुगालिया, राजेंद्र कुमावत, मुकेश घंसवा, बोदुराम बुरडक, रमेश चौधरी, मयूर सैन, अनिल कुमावत, मुरलीधर जोशी, प्रीतम स्वामी, अमन सर्वा, अवतार सिंह एवं श्यामसुंदर चौधरी सहित अनेक अधिवक्ता न्यायालय परिसर में उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग दिया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!