नावां शहर. मारोठ थाना क्षेत्र के भीवपुरा गांव के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में 19 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।


इसी के चलते 20 अप्रैल से नावां उपखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन जारी है, जो आज चौथे दिन भी जारी रहेगा।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
बुधवार को धरने के दौरान लोगों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण और शालीन तरीके से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नाराज होकर गुरुवार को आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने घोषणा की है कि प्रशासन के विरोध में पुतला बनाकर उसकी अर्थी शहर में निकाली जाएगी और उपखंड कार्यालय के सामने उसका दाह संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोग भी धरने में शामिल होंगे।
धरने के दौरान सैकड़ों महिला और पुरुष “पुलिस प्रशासन हाय-हाय” और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि धरने के तीसरे दिन तक भी प्रशासन की ओर से कोई समझाइश नहीं की गई।
दरअसल, घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल और रामकुमार अपने निजी वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीवपुरा निवासी राजेंद्र लुहाच, हरेंद्र कुमार, राकेश और गजेंद्र सहित अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर उनका रास्ता रोक लिया….नावां: मारोठ में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर SDM कार्यालय के बाहर धरना जारी
नावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप – हत्या कर फंदे से लटकाया






