Wednesday, June 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में अधिवक्ताओं का सांकेतिक धरना, न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की...

कुचामन में अधिवक्ताओं का सांकेतिक धरना, न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन स्थित ADJ न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को एक दिन का सांकेतिक धरना शुरू किया।

- विज्ञापन -image description
image description

छाया (शेड) की व्यवस्था नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने चिलचिलाती धूप में बैठने की मजबूरी जताई और शीघ्र समाधान की मांग की।

- विज्ञापन -image description

धरने की सूचना मिलते ही जोधपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी कुचामन पहुंचे और बार संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने इस विषय को लेकर हाईकोर्ट रजिस्ट्रार से चर्चा की है। 

अधिवक्ताओं के अनुसार – शनिवार को इस मुद्दे पर एक बैठक बुलाई गई थी। उनका कहना है कि न्यायालय परिसर में लंबे समय से छाया की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते उन्हें तेज धूप में बाहर बैठना पड़ता है। इस संबंध में पहले भी लिखित और मौखिक रूप से ADJ सुंदर लाल खारोल को अवगत कराया गया। लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया।

- Advertisement -ishan

अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर टीन शेड लगाकर छाया की व्यवस्था करने का प्रयास किया जिसे रुकवा दिया गया और औपचारिक प्रार्थना पत्र देने को कहा गया। इसके बाद प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

शनिवार को जब अधिवक्ता प्रार्थना पत्र की स्थिति जानने पहुंचे तो उन्हें बाहर प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया। बाद में जानकारी दी गई कि इस विषय पर सोमवार को चर्चा की जाएगी। इस पर असंतोष जताते हुए अधिवक्ता सांकेतिक धरने पर बैठ गए।

पहले भी उठ चुकी है मांग :-

कुचामन बार संघ के अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर वे लंबे समय से मांग उठाते आ रहे हैं। पूर्व में भी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं।

धरने में कुचामन बार संघ के सभी अधिवक्ता शामिल रहे और उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग दोहराई।

कुचामन सिटी: निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!