Thursday, April 23, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: दुकान में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नावां: दुकान में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर थाना पुलिस ने दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की है।

- विज्ञापन -image description
image description

गिरफ्तार आरोपियों में अलमुदीन और राजेश उर्फ राजू शामिल हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी विमल सिंह तथा वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थाना अधिकारी नंदराम रिणवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

दुकान में की मारपीट और तोड़फोड़

प्रार्थी भीवाराम निवासी नावांशहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 15 मार्च 2026 को वह अपनी दुकान पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान आरोपी अलमुदीन, राजेश कुमावत और दुर्गा देवी अनाधिकृत रूप से दुकान में घुस आए और जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की।

- Advertisement -ishan

साथ ही दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई : – मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों अलमुदीन (42) पुत्र हबीब खान निवासी पीपली बाजार व राजेश उर्फ राजू (40) पुत्र आसकरण निवासी जोगियों का आसन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को 23 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप – हत्या कर फंदे से लटकाया

नावां: एसडीएम कार्यालय के सामने होगा पुतले का दाह संस्कार, मारोठ में युवक पर हुए हमले का विरोध जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!