डीडवाना-कुचामन/नागौर: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव के निर्देशानुसार आज नागौर और डीडवाना जिलों में जल योजनाओं का निरीक्षण किया गया।


निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9:00 बजे रघुनाथपुरा (परबतसर) जल योजना से निरीक्षण की शुरुआत हुई। इसके बाद विभिन्न जल योजनाओं का जायजा लिया गया और स्थानीय नागरिकों से पेयजल व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, परियोजनाओं की प्रगति तथा व्यवस्थाओं का आकलन किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता वृत्त डीडवाना-कुचामन, पीआईयू डीडवाना और संबंधित अधिशाषी अभियंता मौजूद रहे तथा आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की।
अब शाम 4:00 बजे वृत्त कार्यालय डीडवाना-कुचामन में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जल योजनाओं की स्थिति, आवश्यक सुधार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

कुचामन/जयपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण लागू करने की उठाई मांग






