Homeराजनीतिकुचामन/जयपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण लागू करने की...

कुचामन/जयपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण लागू करने की उठाई मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन/जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्षा सरिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग की। इस दौरान पीसीसी कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय की ओर कूच करने का प्रयास किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

- Advertisement -ishan

महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर गंभीर नहीं है और महिलाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण को “अभी और तुरंत” लागू करने की मांग करती है। साथ ही, ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में उचित हिस्सेदारी देने की मांग दोहराई गई।

प्रदर्शन के अंत में महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस मांग पर निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा तथा इसे ब्लॉक स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

कुचामन न्यायालय में धरना जारी, जिला न्यायाधीश ने की अधिवक्ताओं से बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments