Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नवीन पेंशन भवन में पेंशनर समाज की पहली बैठक, होली...

कुचामन सिटी: नवीन पेंशन भवन में पेंशनर समाज की पहली बैठक, होली स्नेह मिलन आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नवीन पेंशन भवन में रविवार को राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा कुचामन सिटी की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम की शुरुआत राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी, कोषाधिकारी भंवर लाल जांगिड़, सहायक कोषाधिकारी महीपाल सिंह चौधरी, अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़, पूर्व सभापति सुरेश सिंघल, जगदीश राय और डॉ. वी.के. गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर सरस्वती पूजन किया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने नए पेंशन भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उपशाखा नावां से सुरेश कुमारी गौड़ व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिवकुमार शर्मा का स्वागत किया गया।

- Advertisement -ishan

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नीलम मनोचा, शारदा वर्मा, उर्मिला शर्मा, सुनीता जैन और प्रेमलता चौधरी का राज्यमंत्री द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नए सदस्यों रणधीर सिंह शेखावत, भागराम किरडोलिया, बिरदाराम जाखड़, किशन लाल कुमावत, उर्मिला शर्मा, दूदाराम, गजानंद कुमावत और मुकेश कुमार माथुर को भी सम्मानित किया गया।

विशेष अतिथियों में जगदीश राय, भंवर लाल पुरोहित, नंद किशोर टेलर और कमल कुमार राजोरिया मंचासीन रहे, जबकि अनिल माथुर और सुनील भी मंच पर उपस्थित रहे।

प्रथम स्नेह मिलन कार्यक्रम में विनोद कुमार आचार्य, भानु प्रकाश औदिच्य, नरपत सिंह राठौड़ और मधुसूदन पारीक ने काव्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मेघराज शास्त्री और सत्य प्रकाश ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था की गई। अंत में अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: सेवा समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, गणगौर मेले की तैयारियों पर चर्चा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!