नावां: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नावां की सत्र 2023-24 की छात्रा सोनम कुमावत पुत्री सुरेश कुमावत ने सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


महिला दिवस के अवसर पर मिली इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

सोनम कुमावत ने सत्र 2023-24 में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर पहले भी विद्यालय को गौरवान्वित किया था। इसके अलावा दो वर्ष पूर्व बालिका दिवस पर जिला कलेक्टर द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।
सोनम को कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के आधार पर राज्य सरकार की ओर से तीन वर्ष के नि:शुल्क इंटरनेट के साथ टैबलेट भी प्राप्त हुआ था। साथ ही राज्य सरकार की स्कूटी योजना में भी उनका चयन हुआ है।

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ और वाणिज्य व्याख्याता मनोज कुमार मिश्र ने विद्यालय परिवार की ओर से सोनम कुमावत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी की स्कॉलरशिप परीक्षा 29 मार्च को होगी आयोजित






