Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में सफाई श्रमिक संघ ने आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

कुचामन सिटी में सफाई श्रमिक संघ ने आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में सफाई व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर सफाई श्रमिक संघ ने नगर परिषद आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। संघ ने कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं और अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

संघ की प्रमुख मांग है कि सभी सफाई कर्मचारियों की सैलरी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच अनिवार्य रूप से दी जाए। यदि तय समय पर भुगतान नहीं किया जाता है तो सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य बंद (छाड़ू डाउन) किया जाएगा। ऐसी स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

- विज्ञापन -image description

मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि सैलरी जारी होने के बाद जोन वाइज सभी कर्मचारियों को वेतन रसीद दी जाए। वर्ष 2018 में नियुक्त सफाई कर्मचारियों का एरियर भुगतान करने की भी मांग रखी गई है।

संघ ने नियमानुसार L-1 में कार्यरत कर्मचारियों को L-2 में क्रियान्वित करने की मांग की है। साथ ही वर्तमान में कुचामन को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने के बाद सभी कर्मचारियों को नगर परिषद के अनुरूप लाभ दिए जाने की बात कही गई है।

- Advertisement -ishan

इसके अतिरिक्त सभी सफाई कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड जारी करने की मांग की गई है। जिसमें कर्मचारी का एम्प्लॉयी कोड नंबर दर्ज हो तथा सैलरी रसीद में भी कर्मचारी का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए।

कुचामन सिटी में मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments