Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड...

कुचामन सिटी में मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत

भेरूं तालाब के पास हादसा, वन विभाग ने बढ़ाई ट्रैकिंग और निगरानी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में बुधवार देर रात मेगा हाईवे बाईपास पर एक दर्दनाक हादसे में करीब दो वर्ष के लेपर्ड की मौत हो गई। भेरूं तालाब के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से यह घटना हुई। जिसके बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर चिंता का माहौल बन गया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जानकारी के अनुसार – बुधवार रात करीब 11 बजे लेपर्ड मेगा हाईवे पार कर रहा था। आशंका है कि वह पानी पीने या शिकार की तलाश में तालाब की ओर आया होगा। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description

रात में सड़क किनारे शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पशु चिकित्सालय भिजवाया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मृत लेपर्ड की उम्र लगभग दो वर्ष आंकी गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अरावली क्षेत्र और आसपास के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से लेपर्ड की गतिविधियों की चर्चा थी। हालांकि इससे पहले इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से मूवमेंट दर्ज नहीं किया गया था।

- Advertisement -ishan

सूचना मिलते ही वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग के अनुसार – गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विभाग ने क्षेत्र में ट्रैकिंग और निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। परबतसर से कुचामन तक फैले पहाड़ी और वन क्षेत्र में अन्य लेपर्ड की मौजूदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

कुचामन के साथ सरकार का सौतेलापन, बजट में एक भी नई घोषणा नहीं – कांग्रेसी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments