Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन, बाबा श्याम के...

कुचामन सिटी: कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन, बाबा श्याम के भजनों संग खेली फूलों की होली

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के ब्रह्मपुरी स्थित कमला कुंज में फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मपुरी महिला मंडल द्वारा बाबा श्याम के मधुर भजनों के साथ फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

- विज्ञापन -image description
image description

महोत्सव के दौरान बाबा श्याम, भोलेनाथ और लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। फूलों की वर्षा और भक्ति गीतों के बीच फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर रेखा पारीक, रितिका पारीक, शालिनी पाराशर, अलका पारीक, राधा पारीक, सोहिनी अग्रवाल, वंशिका पाराशर, सुनीता अग्रवाल, सुमन खालड़का, बाया सेन, चंदा सेन, वर्षा सिंधी, हेमा सिंधी, मेना कुमावत, अनीता खंडेलवाल, शारदा खेड़ीवाल, जुली आचार्य, बीना आचार्य, चंदा शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

कुचामन सिटी में अतिक्रमण पर कार्रवाई: बस स्टैंड से हटाए ठेले, बनाए चालान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!