Saturday, April 4, 2026
Homeकुचामनसिटीराजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की कुचामन तहसील अध्यक्ष बनी अन्नपूर्णा कुमावत

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की कुचामन तहसील अध्यक्ष बनी अन्नपूर्णा कुमावत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा ने कुचामन तहसील अध्यक्ष पद पर अन्नपूर्णा कुमावत की नियुक्ति की है। अन्नपूर्णा कुमावत वर्तमान में कुमावत महिला मंडल कुचामन की अध्यक्ष हैं और लंबे समय से समाजसेवा व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नवरात्रों में गरबा महोत्सव, श्रावण मास में लहरिया कार्यक्रम तथा फागुन में होली महोत्सव जैसे आयोजनों का सफल संचालन कर समाज की मातृशक्ति को संगठित करने का कार्य किया। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज में एक सक्रिय नेतृत्व प्रस्तुत किया।

- विज्ञापन -image description

अन्नपूर्णा की 25वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर समाजबंधुओं द्वारा उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कुचामन सिटी: भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में 14वीं वर्षगांठ पर कलशाभिषेक एवं पूजा-विधान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!