Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में मेघगर्जन के साथ बारिश, जानें अगले 5 दिन कैसा...

कुचामन सिटी में मेघगर्जन के साथ बारिश, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में बीती रात अचानक मौसम बदल गया। तेज गर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश दर्ज की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी के साथ मेघगर्जन हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

- विज्ञापन -image description

शहर में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। जिसका प्रभाव पूरे राजस्थान में देखा जा रहा है।

- Advertisement -ishan

जयपुर, अलवर और टोंक में बारिश दर्ज की गई है। जबकि सीकर में ओलावृष्टि हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

  • पश्चिमी राजस्थान के नोहर व हनुमानगढ़ में 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
  • पूर्वी राजस्थान के नारायणा व जयपुर में 27 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद आगामी 5-6 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की कुचामन तहसील अध्यक्ष बनी अन्नपूर्णा कुमावत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments