Wednesday, April 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: मारोठ पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 7...

नावां: मारोठ पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ मारोठ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर रुपए का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह तथा वृत्ताधिकारी कुचामन सिटी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में पुलिस थाना मारोठ एवं डीएसटी डीडवाना-कुचामन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल 4 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि ग्राम भोरपुरा में सुरज्ञान की दुकान की छत पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मारोठ व डीएसटी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान दुकान की छत पर जुआ खेलते हुए 7 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा जुआरियों के कब्जे से कुल 17,090 रुपए की जुआ राशि बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में सुरज्ञान जाट पुत्र गंगाराम, मौसीम लुहार पुत्र इशाक, भंवर प्रजापत पुत्र हिरालाल, नौसाद पुत्र नजरूद्दीन, जय सिंह राजपूत पुत्र मदन सिंह, भंवरलाल रेगर पुत्र बिरमाराम एवं गोपाल मेघवाल पुत्र हनुमानराम शामिल हैं।

- Advertisement -ishan

सभी आरोपी पुलिस थाना नावां क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कुचामन में व्यापारी की दुकान में पेट्रोल डालकर आगजनी, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में बताया क्यों लगाई आग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!