Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में व्यापारी की दुकान में पेट्रोल डालकर आगजनी, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ...

कुचामन में व्यापारी की दुकान में पेट्रोल डालकर आगजनी, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में बताया क्यों लगाई आग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में व्यापारी की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा एवं वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना कुचामन शहर सतपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस वारदात का खुलासा किया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार घटना 2 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3 से 3:15 बजे के बीच झालरा रोड स्थित एक दुकान पर हुई। प्रार्थी छितरमल अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर उसकी दुकान में आया और दुकान में रखे सामान व उसके कपड़ों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उसी समय प्रार्थी का पुत्र मौके पर पहुंच गया, जिससे आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस घटना में प्रार्थी का दाहिना हाथ कलाई के पास से तथा दोनों पैरों की जांघें झुलस गईं और कपड़े भी जल गए। आरोपी ने चेहरा ढका हुआ था और जान से मारने की नीयत से यह कृत्य किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को उदयपुर से पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी संसाधनों व फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्ध की पहचान कर चिन्हित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन व कॉर्डन अभियान चलाया गया।

- Advertisement -ishan

इसके बाद आरोपी को उदयपुर से दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद 5 जनवरी 2026 को आरोपी राजवीर सिंह राठौड़ पुत्र भरत सिंह राठौड़ निवासी झालरा रोड़ कुचामनसिटी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी बोला – व्यापारी ने उसको अपमानित किया

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूर्व में वह परिवादी की दुकान पर सामान लेने गया था। जहां उसे ठीक व्यवहार नहीं मिला। जिससे वह स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने परिवादी के अकेले होने का मौका देखकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

खाटूश्यामजी मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को लॉरेंस गैंग की धमकी, पिछले साल गैंगस्टरों ने करवाई थी कुचामन के व्यापारी की हत्या

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!