Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले के विभिन्न न्यायालयों में मध्यस्थों की नियुक्ति

डीडवाना-कुचामन जिले के विभिन्न न्यायालयों में मध्यस्थों की नियुक्ति

कुचामन सिटी न्यायालय में 7 मध्यस्थ नियुक्ति

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी न्यायालय में कुल 7 मध्यस्थों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

नियुक्त मध्यस्थों में अधिवक्ता भंवर राम, दोलत खान, महेंद्र कुमार, प्रेम सिंह बीका, विनोद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह तथा सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी अयूब खान शामिल हैं।

- विज्ञापन -image description

इसी प्रकार डीडवाना मुख्यालय स्थित न्यायालय में भी 6 मध्यस्थों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अधिवक्ता प्रकाश डूकिया, समंदर सिंह नाथावत, शौकत अली खान, विकास ठोलिया, रोहिणी वैश्य एवं हरफूल राव के नाम शामिल हैं।

लाडनूं न्यायालय के लिए 5 मध्यस्थों की नियुक्ति की गई है। चयनित अधिवक्ताओं में चेतन सिंह शेखावत, मुन्ना लाल टाक, नरेंद्र भोजक, रविंद्र सिंह मेरिटिया एवं सम्पत राज पटेल शामिल हैं।

- Advertisement -ishan

वहीं मकराना न्यायालय में भी 5 मध्यस्थों को नियुक्त किया गया है। इनमें अधिवक्ता अब्दुल मजीद, बलजीत सिंह, भुवनेश कुमार टाक, गिरधारी लाल जोशी एवं तलात हुसैन हनीफी शामिल हैं।

नावां न्यायालय के लिए 2 मध्यस्थों का चयन हुआ है, जिनमें अधिवक्ता राजेंद्र कुमार शर्मा एवं रोहित कुमार पारीक के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा परबतसर न्यायालय में 5 मध्यस्थों की नियुक्ति की गई है। चयनित अधिवक्ताओं में अनीश चौहान, दिनेश चंद्र मालाकर, रमेश चंद बोहरा, ऋषि बोहरा एवं सुब्रात अली शामिल हैं।

नवनियुक्त मध्यस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराने का कार्य करेंगे। वे दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवादों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सुलझाने का प्रयास करेंगे।

कुचामन सिटी: 28 किलो 860 ग्राम अवैध गांजा तस्करी मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!