Saturday, May 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 28 किलो 860 ग्राम अवैध गांजा तस्करी मामले में दो...

कुचामन सिटी: 28 किलो 860 ग्राम अवैध गांजा तस्करी मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा एवं वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कुचामन सिटी पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह के नेतृत्व में की गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल 6 जनवरी 2025 को थाना नावां क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान राजास की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई थी। जिसमें से 28 किलो 860 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ था।

इस मामले में मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया गया था तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

- Advertisement -ishan

प्रकरण से जुड़ी खबर – नावां पुलिस ने 28 किलो से ज्यादा अवैध गांजा पकड़ा, कुचामन व छत्तीसगढ़ के रहने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

मामले के अनुसंधान के दौरान इस घटना में संलिप्त पाए जाने पर वांछित आरोपी सुरेश कुमावत (22) पुत्र छोटूराम निवासी भांवता और अब्दुल हाफिज (31) पुत्र अब्दुल हम्मीद निवासी सदर बाजार को कुचामन सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है और प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

कुचामन पुलिस ने गश्त के दौरान 660 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!