Homeकुचामनसिटीजयपुर: गणतंत्र दिवस पर 45 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

जयपुर: गणतंत्र दिवस पर 45 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

महानिदेशक पुलिस द्वारा पीएचक्यू में आयोजित समारोह में प्रदान किए गए सेवा पदक, डीजीपी डिस्क और प्रशंसा पत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुए भव्य समारोह में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रदेश के 45 पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इन अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी डिस्क के साथ-साथ प्रशस्ति-रोल प्रदान किए गए, वहीं मंत्रालयिक वर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

वरिष्ठ अधिकारियों को मिला विशेष सम्मान

समारोह में राजस्थान पुलिस के आला अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए नवाजा गया। जिनमें डीजीपी एसीबी गोविन्द गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ नई दिल्ली नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल हैं।

डीआईजी, एसपी एवं एएसपी स्तर के अधिकारी भी सम्मानित

इसी प्रकार उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव, उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार, हर्ष वर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा को भी पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

मंत्रालयिक संवर्ग के 16 कर्मियों को प्रशंसा-पत्र

मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया। जिनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेन्द्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेन्द्र सिंह, गणेश राम बिजारनियाँ, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अनिल पालीवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस वीके सिंह, हवा सिंह घुमरिया, बीएल मीना, रूपेंद्र सिंघ और आईजी परम ज्योति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

कुचामन सिटी: गणतंत्र दिवस पर हिरानी के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वच्छता में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments