कुचामन सिटी स्थित मेहरा की ढाणी राजकीय विद्यालय में जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सेवा कार्य का आयोजन किया गया।


दानदाताओं के सहयोग से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (टॉडदासजी की बगीची के पीछे, पदमपुरा रोड) में 103 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते एवं मौजे वितरित किए गए। सर्दी के मौसम में सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, उप-प्रधानाध्यापक प्रमोद पारीक, जीव मित्र पवन कुमावत, जीव मित्र सुरेश गौड़, जीव मित्र गोपाल झंवर, जीव मित्र डॉ. प्रकाश टेलर, जीव मित्र राजकुमार झांझरी खारड़िया, जीव मित्र राजेन्द्र वैष्णव (फ़ौजी पलाड़ा) एवं जीव मित्र सुरेश शर्मा (पलाड़ा मंच) मंचासीन रहे।
समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने समिति के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए भगवान महावीर के संदेश “जियो और जीने दो” तथा अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को प्राणी-मात्र की रक्षा का संकल्प दिलाया और समाज से जीव-दया कार्यों से जुड़ने की अपील की।

विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रदीप शर्मा, गणेश चंद जांगिड़, बबीता वर्मा, चंद्रकांता, सुनीता, हंसा कुमारी एवं कैलाश चंद ने सहयोग किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कमल कुमार जांगिड़ ने किया। विद्यालय प्रशासन ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। जिन्हें पाकर लाभार्थियों ने समिति को दुआएं दीं। बेजुबान पक्षियों के लिए विद्यालय प्रांगण में बर्ड फीडर लगाए गए। जिनमें नियमित अनाज भरने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन ने ली।
डीडवाना-कुचामन जिले में 19 से 21 जनवरी तक नि:शुल्क विशाल दिव्यांग सहायता शिविर






