Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में 19 से 21 जनवरी तक नि:शुल्क विशाल दिव्यांग सहायता...

डीडवाना-कुचामन जिले में 19 से 21 जनवरी तक नि:शुल्क विशाल दिव्यांग सहायता शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान तथा महावीर इंटरनेशनल कुचामन के संयुक्त तत्वावधान में डीडवाना-कुचामन जिले के समस्त दिव्यांगजनों के लिए एक निःशुल्क विशाल दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह शिविर 19, 20 एवं 21 जनवरी 2026 को बसंत कुमार बिड़ला बरात भवन, नली का बालाजी में आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description

शिविर में यूडीआईडी मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड धारक चयनित दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, कैलिपर, कृत्रिम पैर व कृत्रिम हाथ, छड़ी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) तथा बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए जेडी जैन स्कूल, पलटन गेट में आयोजित आवश्यक बैठक में सभी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श कर शिविर को अंतिम रूप दिया गया।

- Advertisement -ishan

बैठक में समिति के अजमेर प्रभारी सुरेश मेहरा, महावीर इंटरनेशनल अजमेर ज़ोन के मीसरी प्रोजेक्ट संयोजक वीर सुभाष जैन पहाड़िया, शाखा अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित जैन, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन के साथ वीर अशोक अजमेरा, वीर संपत बगड़िया, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर बलराम प्रधान एवं जुगल किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में वीर, वीरा व यूथ सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थान सदस्यों द्वारा सुरेश मेहरा का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

कुचामन सिटी नगर परिषद में आज प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी लेंगे अधिकारियों की बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!