Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: श्री जाल वाले बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव हर्षोल्लास...

कुचामन सिटी: श्री जाल वाले बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री जाल वाले बालाजी के मंदिर प्रांगण में शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर रहे।

- विज्ञापन -image description

भजन संध्या का शुभारंभ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने “दिलदार यार प्यारे”, “गलियों में मेरी आज नैना तरस रहे हैं” और “साथी हमारा कौन बनेगा” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर कमेटी के वरिष्ठ भजन गायक नरेंद्र अजमेर ने “मां अंजनी के लाल”, “रंग दे मेरी लाल चुनरिया” और “मैं तो पत्थर उठा नहीं पाई” भजनों से श्रोताओं को भावविभोर किया। मुरलीधर पराशर ने “तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है” तथा “मुरली बजा के मोहना” की प्रस्तुति दी।

- Advertisement -ishan

भक्ति संध्या को आगे बढ़ाते हुए प्रदीप कुमार गौतम ने “छाई काली घटाएं” और “हे मारुति नंदन” भजनों से समां बांधा। हितेश सोनी ने “आसरो बालाजी” और “तूफानों ने घेरा मेरी नाव” प्रस्तुत किए। राजेंद्र मिश्रा ने “सेवक ने अपने मालिक पर कर्जा चढ़ा दिया” जबकि राधेश्याम सीकरवाल ने “गुरुदेव दया करके” भजन गाया। नवरत्न कुमावत ने “ॐ नमः शिवाय” की सुमधुर प्रस्तुति दी।

समापन पर बालाजी महाराज को बड़े व हलवे का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के किस्तूर मल माली, पूर्णानंद गुजराती, तनसुख सैनी, कृष्ण कुमार वर्मा, गोपाल सोनी, राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, राम बाबू सोनी, विजय चौधरी, राजेंद्र चौधरी, चंद्रप्रकाश सैनी, बाबूलाल माली, पोखर माली, राम प्रसाद शर्मा, सुखदेव तंवर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: हनुवंत राजपूत छात्रावास में बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन

कुचामन सिटी: बालाजी मंदिर में भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!