कुचामन सिटी. शहर के स्टेशन रोड स्थित एकलव्य स्कूल की गली में जय श्री बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि को भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।


सुरेश जांगिड़ एवं राजकुमार सोनी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भी उपस्थिति रही।

श्री हनुमान चालीसा पाठ मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सोनी जिलिया ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बालाजी विहार कॉलोनी में प्रत्येक शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया था। शनिवार को तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रात्रि में स्टेशन रोड स्थित जय श्री बालाजी मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति द्वारा पांच-पांच हनुमान चालीसा पाठ किए गए। पाठ संपन्न होने के बाद संगीतकार मुकेश राजपुरोहित द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिससे सभी श्रद्धालु देशभक्ति के रंग में रंग गए।


इस अवसर पर पंडित राजेन्द्र शास्त्री, छगनलाल शर्मा, विनोद आचार्य, प्रदीप आचार्य, भानु आचार्य, मदन स्वामी, योगेश शर्मा, बाबूलाल जांगिड़, भंवर सिंह भवाद, जगदीश स्वामी, सुरेश जांगिड़, मनोज जोशी, चुन्नीलाल कुमावत, सुरेश बंसल (विनायक), सिंगर मुकेश राजपुरोहित, रामजीलाल शर्मा, मुकेश सोनी, रवि सोनी, बसंत सोनी, हीरालाल, संदीप तोलंबिया, चेनसुख तोलंबिया, पवन डालुका, प्रेमसुख शर्मा, रविंद्र सोनी, बजरंग खींची, कुंजबिहारी जोशी, सुरेश गौड़, विमल पारीक, गुंजन मूंदड़ा, सुरेन्द्र गौड़, मनीष टेलर, अनंत तिवाड़ी, गिरिराज राठी, मनीष काबरा, सौरभ सहित युवा, बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।
कुचामन में शीतलहर से तापमान 5 डिग्री पर, अभी और बढ़ेगी ठंड… जानें आगे कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम






