Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भगवान श्रीपरशुराम सर्किल का शिलान्यास, राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी...

कुचामन सिटी: भगवान श्रीपरशुराम सर्किल का शिलान्यास, राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे मुख्य अतिथि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर की नगर परिषद परिसर के पास आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीपरशुराम सर्किल के शिलान्यास का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

शिलान्यास नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, सर्व ब्राह्मण नगर अध्यक्ष घनश्याम गौड़, विप्र समाज अध्यक्ष मनोज जोशी, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन अध्यक्ष विमल पारीक तथा महिला मंडल से अलका जोशी, मिंटू गौड़, राजश्री खंडेलवाल एवं मोनिका पारीक सहित समाज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंचस्थ अतिथियों में राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी, नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, समाज अध्यक्ष मनोज जोशी, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष घनश्याम गौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया एवं समाजसेवी श्यामसुंदर मंत्री मौजूद रहे। समाज के सदस्यों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय सिंह चौधरी एवं नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल को 21 किलो की माला पहनाई गई तथा भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में कुंज बिहारी जोशी, हेमराज पारीक, सचिव घनश्याम खंडेलवाल, जयप्रकाश शर्मा, विमल पारीक, मांगीलाल खंडेलवाल, सत्यनारायण शर्मा, चंपालाल पारीक, भंवरलाल पारीक, विजय पारीक, देवीलाल राजपुरोहित, हेमंत जोशी, कमल जोशी, उमेश सर्राफ, मुकेश शर्मा, श्याम बागड़ा, रामावतार लाटा, राजकुमार गौड़, आनंद तिवारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

परशुराम सर्किल को भव्य बनाने की घोषणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि परशुराम सर्किल भव्य स्वरूप में विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए समाज द्वारा प्रस्तावित बजट उपलब्ध कराने के लिए वे पूर्ण रूप से तैयार हैं। वहीं नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल ने परशुराम मार्ग एवं परशुराम गेट निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की।

कार्यक्रम में गिरिराज खरीट, भंवरलाल पारीक, मांगीलाल खंडेलवाल, गोविंद उपाध्याय, आनंद व्यास, रामावतार ओझा, श्याम बागड़ा, मुकेश भार्गव, देवीलाल राजपुरोहित तथा भानु प्रकाश आदित्य भी उपस्थित रहे।

कुचामन में मौसम बिगड़ा, तेज हवाओं के साथ बारिश ने फिर बढ़ाई ठिठुरन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!