Homeकुचामनसिटीकुचामन में मौसम बिगड़ा, तेज हवाओं के साथ बारिश ने फिर बढ़ाई...

कुचामन में मौसम बिगड़ा, तेज हवाओं के साथ बारिश ने फिर बढ़ाई ठिठुरन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में बीते दिन से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण ठंड एक बार फिर लौट आई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बीती रात हुई तेज बारिश और आज दिनभर बूंदाबांदी व सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

- विज्ञापन -image description

मकर संक्रांति के बाद लगातार तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल गई थी। लेकिन अब मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जयपुर, नागौर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश हुई, वहीं सीकर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की खबरें सामने आई हैं।

- Advertisement -ishan

मौसम विभाग के अनुसार 27-28 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राज्य के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में मौसम फिर बिगड़ सकता है

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments