Tuesday, May 5, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरामशीनों को क्रेन से...

डीडवाना-कुचामन में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरामशीनों को क्रेन से उखाड़कर किया जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. वन विभाग ने जिले में अवैध कटान, अवैध परिवहन एवं अवैध रूप से संचालित आरामशीनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पालना में विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उप वन संरक्षक, नागौर एवं सहायक वन संरक्षक, परबतसर के निर्देशानुसार रेंज डीडवाना एवं वनमंडल स्तरीय संयुक्त गश्ती दल ने 28 जनवरी 2026 को तहसील मकराना के ग्राम रतनास में अवैध रूप से संचालित एक आरामशीन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

क्षेत्रीय वन अधिकारी ममता मूण्ड ने बताया कि उक्त आरामशीन को पूर्व में सीज किया जा चुका था। लेकिन इसके बावजूद वहां अवैध गतिविधियां जारी थीं। इस पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पालना करते हुए विभाग ने क्रेन की सहायता से अवैध आरामशीन को उखाड़कर मशीनरी जब्त कर ली।

- Advertisement -ishan

वन विभाग द्वारा वन संसाधनों की सुरक्षा एवं नियमों के सख्त अनुपालन को लेकर सभी प्रकार के वानिकी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में डीडवाना क्षेत्र के ग्राम नुवां एवं मावा में भी अवैध रूप से संचालित आरामशीनों को सीज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

कुचामन सिटी सेक्टर में विशेष अभियान, नाकाबंदी के दौरान 132 वाहनों के चालान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!