Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के...

कुचामन सिटी में कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सत्य, अहिंसा एवं शांति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर स्थानीय कनोई पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पार्षद फजलु रहमान कुरैशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्व की महान विभूतियों में से एक बताया।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने नमक आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया और देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी कांग्रेसजन राष्ट्रपिता द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा उनके सिद्धांतों को अपने सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।

- Advertisement -ishan

सादा जीवन और उच्च विचार महात्मा गांधी के जीवन का मूल मंत्र

नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सत्य, अहिंसा एवं शांति का दूत बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में सदा शांति एवं अहिंसा को सर्वोच्च स्थान दिया। स्वच्छता के प्रति भी वे अत्यंत सजग थे। सामाजिक न्याय एवं देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा थी। सादा जीवन और उच्च विचार उनके जीवन का मूल मंत्र था। इसी कारण आज संपूर्ण राष्ट्र उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मना रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उद्यान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने राष्ट्रपिता की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, प्रदेश महिला महासचिव मृदुला कोठारी, सेवादल जिला महासचिव इमदाद खान, नगर परिषद के निवर्तमान सभापति हेमराज चावला, पार्षद फजलु रहमान कुरैशी, सुभाष पावड़िया, अयूब तेली, बुंदू अली, पार्षद प्रतिनिधि नासिर मोहम्मद, अयूब तबाक, युवा कांग्रेसी गजेंद्र कांसोटिया, इमरान लीलगर, भागुराम बुगालिया, हिराणी सरपंच मदन लाल कुमावत, कमलकांत डोडवाडिया, पंच परसराम बुगालिया, मुन्नाराम महला, शैतान सिंह रूपपुरा, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, लादूराम डोडवाडिया, छिद्धि सिंह रावत, मोहनराम सांखला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “महात्मा गांधी अमर रहें”, “जब तक सूरज-चांद रहेगा महात्मा गांधी का नाम रहेगा”, “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से उद्यान गूंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

डीडवाना-कुचामन में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरामशीनों को क्रेन से उखाड़कर किया जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!