कुचामन सिटी. सूर्य उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा जीव रक्षा व बचाव के लिए चाइनीज मांझे को ‘ना’ कहने का जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।


अभियान के अंतर्गत बुधवार, 7 जनवरी 2026 को जैन स्कूल, पलटन गेट परिसर में पोस्टर का विमोचन कर विद्यार्थियों व शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, जोन सचिव वीर कैलाशचंद जैन, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया, जैन स्कूल सचिव संतोष कुमार जैन एवं प्रधानाध्यापिका शशि सोनी की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वीर अशोक कुमार जैन व अध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति दान-पुण्य, पूजा-पाठ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की रक्षा का संदेश देने वाला पर्व है।


प्रधानाध्यापिका शशि सोनी ने कहा कि चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने का उल्लेख किसी भी धर्म में नहीं है। अतः इस दिन अनाथों व दिव्यांगों की शिक्षा व रोजगार में सहयोग कर मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए।
सचिव संतोष कुमार जैन ने सुरक्षित व अहिंसक त्यौहार मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पशु-पक्षियों को चारा-पानी देकर तथा चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोककर पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापकगण व विद्यार्थियों को चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में वीर सुरेश कुमार जैन, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर संपत बगड़िया सहित अध्यापकगणों का सराहनीय सहयोग रहा।
कुचामन सिटी: 38वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 67 मरीज हुए लाभान्वित






