नावां शहर (डीडवाना-कुचामन) पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया गया है।


दरअसल पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी नन्दलाल रिणवा के नेतृत्व में पुलिस थाना नावां एवं डीएसटी डीडवाना-कुचामन की संयुक्त टीम ने दिनांक 6 जनवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय लढा कॉलेज के सामने नाकाबंदी के दौरान राजास की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी संख्या आरजे 32 यूए 3402 को रुकवाकर जांच की।

जांच के दौरान वाहन से 28 किलो 860 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें दिनेश कुमार (25) पुत्र छोटूराम कुमावत निवासी भांवता, विमल कुमार (24) पुत्र मदनलाल मेघवाल निवासी भांवता, विकेश्वर यादव (23) पुत्र लालधर यादव निवासी धमतरी (छत्तीसगढ़), टिकेश्वर यादव (28) पुत्र लालधर यादव निवासी गरियाबंद (छत्तीसगढ़) तथा हितेश कुमार (26) पुत्र मलसाय मरकाम निवासी कुठांगांव (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।
पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

नावां: नमक उत्पादन इकाइयों की लीज नवीनीकरण समेत समस्याओं को लेकर राजस्व मंत्री से मिले प्रतिनिधि






