Homeक्राइम न्यूजनावां: मिक्सर मशीन से लेकर पिकअप गाड़ियों की चोरी करने वाली गैंग...

नावां: मिक्सर मशीन से लेकर पिकअप गाड़ियों की चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, शातिर आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पिकअप गाड़ी व ट्रॉली बरामद की है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह (आरपीएस) तथा वृताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थाना नावां शहर पुलिस निरीक्षक  नन्दलाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल रात्रि गश्त के दौरान मिठड़ी बाईपास पर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। जिसके चालक सुरेश कुमार के पास कोई वैध कागजात नहीं पाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी, नकबजनी, लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार (32) पुत्र लादूराम जाट निवासी जेतपुरा को गिरफ्तार कर सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।

- Advertisement -ishan

साथियों के साथ कई शहरों में चोरियां

पूछताछ के दौरान आरोपी सुरेश कुमार ने अपने साथियों प्रवीण खटीक, शंकर मेघवाल, देवकरण जाट, रामदेवराम एवं शंकरलाल गोस्वामी के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि 25-26 नवंबर 2025 की रात्रि को कस्बा सांभर से एक पिकअप गाड़ी चोरी की, वहीं बोरावड़ से एक अन्य पिकअप चोरी की गई। बगरू क्षेत्र से 5 गर्म कंबल तथा एक अन्य वारदात में जैक, टूल बॉक्स, केबल, तांबे के तार, टायर-ट्यूब, मोटर एवं 2-3 लोहे की चारपाइयां चोरी की गईं।

किशनगढ़ से 7-8 पुराने टायर, 1 रिम, 2 जैक, 5 ट्रक ट्यूब/लंगोट एवं अन्य लोहे का सामान चोरी किया गया। बांदरसिंदरी से लोहे के जंगले, गेट, सीढ़ियां एवं एल्युमिनियम-लोहे का सामान चोरी किया गया।

सीकर से मिक्सर मशीन एवं स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जबकि परबतसर क्षेत्र में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से 45 कट्टे मूंग चोरी करने तथा परबतसर से एक ट्रॉली चोरी करने की वारदात भी कबूल की गई। अब पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

कुचामन व्यापारी हत्याकांड में हथियार सप्लायर साहिल गिरफ्तार, रोहित गोदारा के इशारे पर करता था काम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments