Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जे. डी. जैन स्कूल में अरावली का महत्व व तुलसी...

कुचामन सिटी: जे. डी. जैन स्कूल में अरावली का महत्व व तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल कुचामन सिटी में 24 दिसंबर 2025 को अरावली का महत्व एवं तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि सोनी ने विद्यार्थियों को तुलसी के धार्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है तथा इसमें अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता रखते हैं।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में तुलसी का विधिवत पूजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से आरती की।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के अगले चरण में प्रधानाचार्या शशि सोनी एवं वीरेंद्र सिंह द्वारा अरावली पर्वतमाला के पारिस्थितिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अरावली का महत्व विषय पर बनाए गए विभिन्न रचनात्मक पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

विद्यालय सचिव संतोष पहाड़िया ने ऐसे संस्कारवर्धक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 39 लाख के मोबाइल बरामद किए, अब तक 567 मोबाइल मालिकों को लौटाए

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments