डीडवाना के भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नवीन दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


इसी क्रम में नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की गई।

इस अवसर पर डीडवाना के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने नितिन नबीन को राजस्थानी साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया।
यह सम्मान डीडवाना सहित राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। वहीं भाजपा युवा मोर्चा, डीडवाना के जिला संयोजक डॉ. मनीष कुमार ओझा ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।

डीडवाना: तोषीणा में SBI ATM काटकर लाखों ले गए बदमाश, 8 महीने पहले इसी ATM से 19 लाख लूटे






