Friday, April 17, 2026
Homemakranaमकराना पुलिस ने अंतरराज्य सुअर चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी...

मकराना पुलिस ने अंतरराज्य सुअर चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सुअर चोरी के एक अंतरराज्य गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त पिक-अप वाहन को भी जब्त किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचंद खारिया एवं वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में, मकराना थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में की गई।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार परिवादी पप्पूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 6 बजे एक नीले-सफेद रंग की पिक-अप में सवार बदमाश उसके सात सुअरों को चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अंतरराज्य सुअर चोर गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया।

जांच के दौरान पुलिस ने दिलीप पुत्र रणजीतराम वाल्मिकी निवासी शिव बाड़ी, बीकानेर, आदित्य पुत्र राजेश वाल्मिकी निवासी तिलकनगर, बीकानेर तथा सन्नी पुत्र रतनलाल।वाल्मिकी निवासी बान्दरा बास बीकानेर को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -ishan

पुलिस जांच में सामने आया कि इन अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी लूणकरणसर, भादरा, खुनखुना एवं पाली क्षेत्रों में सुअर चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

डीडवाना पुलिस ने बिल्लू में युवक से मारपीट और गोली मारने के मामले में एक और आरोपी पकड़ा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!