Wednesday, April 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का मेवाड़ शैक्षिक...

नावां: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का मेवाड़ शैक्षिक भ्रमण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नावां सिटी के 60 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के दल ने तीन दिवसीय मेवाड़ शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ किला सहित आसपास के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कुंभ श्याम मंदिर, जैन मंदिर, म्यूजियम, विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ एवं पद्मिनी महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

- विज्ञापन -image description

बालिका दल प्रभारी अनूप कुमारी ने बताया कि गुरुवार को एसडीएमसी परिसर से विद्यार्थियों के दल को विधायक प्रतिनिधि राम तंवर, अल्पना अग्रवाल, कौशल्या छिपा तथा अभिभावकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विद्यालय की छात्राओं आलिया खान एवं समिष्ठा शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी हैं। जहां विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

- Advertisement -ishan

भ्रमण के सूत्रकार व्याख्याता मनोज मिश्रा ने जानकारी दी कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को व्याख्याता रामकिशोर बासिता, गोपाल राम दोदवाडिया, रामनिवास जाखड़ तथा प्रधानाचार्य दीपक कुमार गॉड का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

नावां: चिकित्सालय के लिए राजास में भूमि आवंटन का मुस्लिम समाज ने किया विरोध, SDM के नाम सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!