Saturday, May 16, 2026
Homeनावां शहरनावां: आम रास्ते पर दीवार बनाकर कब्जा, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

नावां: आम रास्ते पर दीवार बनाकर कब्जा, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: वार्ड नंबर 4 स्थित श्याम बालनिकेतन स्कूल के पास रहने वाले नरेश ओझा ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर उनके घर के सामने स्थित 10 फीट चौड़े आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

- विज्ञापन -image description
image description

ज्ञापन में बताया गया कि उक्त रास्ता वर्षों से आमजन के आवागमन में उपयोग में लिया जा रहा है। जिस पर नगरपालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण एवं मरम्मत कार्य भी कराया जाता रहा है। आरोप है कि हाल ही में रास्ते से सटे एक खाली भूखंड के मालिक ने पत्थर की दीवार निकालकर नगरपालिका द्वारा बनाई गई नाली और सड़क को तोड़ दिया तथा नाजायज कब्जा कर वहां दरवाजा बना लिया।

- विज्ञापन -image description

पीड़ित द्वारा इस संबंध में नगरपालिका, उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को अवगत कराया गया। इसके बाद नगरपालिका द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी संबंधित भूखंड मालिक द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया है।

नरेश ओझा ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटवाया जाए, ताकि आमजन को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

- Advertisement -ishan

नावां: चिकित्सालय के लिए शहर से 8 किलोमीटर दूर राजास में भूमि आवंटन पर आमजन का आक्रोश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!