Homeकुचामनसिटीकुचामन में दिन-रात बदलता मौसम बना बीमारियों की वजह, अस्पतालों में मरीजों...

कुचामन में दिन-रात बदलता मौसम बना बीमारियों की वजह, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी भीड़

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में दिन-रात के बदलते मौसम ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में चटक धूप और रात में कड़ाके की ठंड के कारण न केवल ठिठुरन बढ़ी है बल्कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हालात यह हैं कि सुबह से ही राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और डॉक्टरों के चैंबर के बाहर भीड़ लगी रहती है।

- विज्ञापन -image description

आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लोग दवा लेने और जांच कराने के लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। कई मरीजों का कहना है कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

दिन में धूप, रात में तेज ठंड

इन दिनों कुचामन सिटी में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जिससे दोपहर में तेज धूप महसूस होती है। वहीं शाम ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट आती है और रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस तापमान अंतर का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

- Advertisement -ishan

मौसमी बीमारियों का बढ़ता प्रकोप

बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और कमजोरी जैसी मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों के इस दौर में बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है।

निजी अस्पतालों में भी बढ़ी भीड़- स्थिति केवल सरकारी अस्पताल तक सीमित नहीं है। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई निजी चिकित्सालयों में ओपीडी समय बढ़ाना पड़ा है ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

नावां: चिकित्सालय के लिए शहर से 8 किलोमीटर दूर राजास में भूमि आवंटन पर आमजन का आक्रोश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments