कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल द्वारा 4 जनवरी 2026 को सरला बिरला कल्याण मंडप में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।


अधिवेशन में पूरे संभाग में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले वीर-वीरा, युवा व सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा।

अधिवेशन कॉर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया एवं जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या ने बताया कि पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, नेत्रदान-देहदान, रक्तदान, दिव्यांग सेवा, जीवदया और मानव सेवा जैसे क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों, सेन्टरों, अध्यक्षों एवं सचिवों को सम्मानित किया जाएगा।
जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन और कुचामन अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.ए. वीर अनिल जैन (दिल्ली), सचिव वीर सोहनलाल वैध (बालाघाट MP), कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन (दिल्ली), तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्स वीर महेन्द्र कुमार जैन (फरीदाबाद) सहित पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने अधिवेशन में भाग लेने की सहमति प्रदान की है।

वीर सुरेश जैन व वीर सम्पत बगडिया ने बताया कि आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रीजन-3 के वाइस प्रेसिडेंट वीर नरेन्द्र रांका संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क कर अधिवेशन में पधारने का आग्रह कर रहे हैं।






