Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: यमुना प्रवाह यात्रा पहुंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, युवाओं ने लिया...

कुचामन सिटी: यमुना प्रवाह यात्रा पहुंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, युवाओं ने लिया सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यमुना प्रवाह यात्रा रविवार को गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंची।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यात्रा में शामिल विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने लौह पुरुष के चरणों में पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और परिसर का भ्रमण किया।

- विज्ञापन -image description

यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को गहराई से जाना। सभी युवाओं ने उनके विचारों को जीवन में अपनाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

नागौर देहात से शामिल प्रतिभागी रोहित सेन ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों से आए युवाओं ने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा का अवलोकन करते हुए प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक युवा के लिए साहस, एकता और कर्तव्यपरायणता की मिसाल है।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर राजस्थान यमुना यात्रा के संयोजक जितेंद्र झा, सहसंयोजक भीमराज मीणा तथा नागौर देहात से रोहित सैन, मनीष रादंड सहित कई राज्यों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुचामन पुस्तकालय में गीता जयंती पर हुआ सामूहिक गीता पाठ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments