Thursday, January 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना: तोषीणा में SBI ATM काटकर लाखों ले गए बदमाश, 8 महीने...

डीडवाना: तोषीणा में SBI ATM काटकर लाखों ले गए बदमाश, 8 महीने पहले इसी ATM से 19 लाख लूटे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के तोषीणा कस्बे में एक बार फिर अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। यहां SBI के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश गैस कटर से मशीन काटकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल बदमाशों ने तड़के करीब 4 बजे एटीएम को निशाना बनाया। गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटा गया और अंदर रखी पूरी नकदी निकाल ली गई। घटना के समय आसपास कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। जिससे बदमाशों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। फिलहाल लूटी गई राशि का आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो पाया है।

- विज्ञापन -image description

सिक्योरिटी अलार्म बजते ही पुलिस को सूचना

एटीएम में लगे सिक्योरिटी सिस्टम के सक्रिय होते ही बैंक मुख्यालय के माध्यम से खुनखुना थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने तत्काल इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी।

CCTV कैमरों पर किया ऑयल स्प्रे

प्रारंभिक जांच में तीन से चार बदमाशों के लूट में शामिल होने की संभावना है। बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे CCTV कैमरों पर पहले ही ऑयल स्प्रे कर दिया था। इसी वजह से अंदर के कैमरों से कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाया है। आसपास के अन्य कैमरों में भी बदमाशों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।

- Advertisement -ishan

दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार CCTV में कैद

जांच के दौरान एटीएम के बाहर लगे कैमरों और तोषीणा-कुचामन रोड स्थित टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार दिखाई दी है। फुटेज में वारदात के बाद बदमाश इसी कार से कुचामन की ओर जाते हुए नजर आए। टोल प्लाजा पर कार चालक को नकद भुगतान करते हुए भी देखा गया है, जबकि आगे की सीट पर एक और व्यक्ति मौजूद था।

8 महीने पहले इसी एटीएम से 19 लाख की लूट

गौरतलब है कि यही SBI एटीएम करीब 8 महीने पहले भी बदमाशों के निशाने पर आ चुका है। 27 अप्रैल की रात इस एटीएम से लगभग 19 लाख रुपए की लूट हुई थी। उस मामले में भी अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। जिसका नतीजा एक बार फिर बड़ी वारदात के रूप में सामने आया।

डीडवाना न्यूज: तोषीणा गांव में एटीएम काटकर 20 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!