Saturday, May 9, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कांग्रेस नेता सारस्वत और चावला का भाजपा पर तीखा हमला,...

कुचामन सिटी: कांग्रेस नेता सारस्वत और चावला का भाजपा पर तीखा हमला, दो साल का कार्यकाल बताया निराशाजनक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार के कार्यकाल को निराशाजनक और जनविरोधी करार दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सुतेंदर सारस्वत और नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने दो वर्षीय कार्यकाल को गौरवमयी बताते हुए चुनावी घोषणा-पत्र के 70 प्रतिशत कार्य पूरे होने का दावा कर रही है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में सरकार ने न तो कोई नई ठोस योजना शुरू की और न ही कोई बड़ा विकास कार्य किया। कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं का केवल उद्घाटन किया गया या उनके नाम बदलकर अपने शिलालेख लगाए गए। सरकार का अधिकांश समय कांग्रेस को कोसने और केवल घोषणाएं करने में ही बीत गया जबकि धरातल पर कोई वास्तविक काम नहीं हुआ।

सुतेंदर सारस्वत और हेमराज चावला ने कहा कि आज प्रदेश का गरीब, मजदूर, किसान, युवा और व्यापारी सभी परेशान हैं। राज्य में बेरोजगारी, अत्याचार, गुंडागर्दी, गैंगवार और साइबर अपराध चरम पर हैं, जिससे आमजन में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी बना ग्रीन जोन, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना से हरियाली की नई शुरुआत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!