Wednesday, February 11, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन पुलिस की सख्त नाकाबंदी, 137 चालान काटे

डीडवाना-कुचामन पुलिस की सख्त नाकाबंदी, 137 चालान काटे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा SP ऋचा तोमर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रतिदिन विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 26 दिसंबर 2025 से जिलेभर के प्रमुख मार्गों पर सघन नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कुल 137 चालान बनाए गए। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 18, काली फिल्म लगे वाहनों के 45, बिना नंबरी वाहनों के 36, बिना हेलमेट 3, बिना सीट बेल्ट 9 तथा अन्य श्रेणियों में 26 चालान शामिल हैं।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कुचामन सिटी: अवैध पार्किंग व ठेलों के खिलाफ कार्रवाई, टीम गठित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!