नावां शहर. पुलिस ने अवैध मुरड़ के खनन व परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक खनन माफिया को गिरफ्तार किया है। जिसमें अवैध रूप से संग्रहित मुरड़ के बड़े स्टॉक का खुलासा हुआ।


पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी नांवा नंदलाल रिणवा मय टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने अवैध खनन करने वाले खनन माफिया राजूराम को गिरफ्तार किया है। जिसके पास करीब 300 एमटी अवैध मुरड़ का स्टॉक पाया गया।
रात के अंधेरे में डम्परों से अवैध परिवहन
दरअसल घटना 20 नवंबर 2025 की है। जब खनिज विभाग के अधिकारी राजेन्द्र चौधरी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि राजस्व ग्राम बनगढ़ में खनिज मुरड़ का अवैध स्टॉक किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम खनिज विभाग, हल्का पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची, जहां खालेदारी भूमि पर 300 एमटी मुरड़ ढेरियों के रूप में जमा मिला। हल्का पटवारी द्वारा मौके पर राजस्व सत्यापन भी किया गया।

जांच में सामने आया कि यह मुरड़ अवैध रूप से खनन कर रात के समय डम्परों के माध्यम से अन्य स्थानों से लाया गया था। मामले में बीएनएस और एमएमआरडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। जिसमें आरोपी राजूराम (35) पुत्र मांगूराम जाट निवासी ग्राम बनगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अन्य आरोपियों तथा डम्पर वाहनों की तलाश जारी है।
नावां: भादी पीठ उपवृंदावन मीठड़ी में 12वां परमधाम गमन महोत्सव आज से शुरू






