कुचामन सिटी. शहर में अवैध पार्किंग और ठेलों के कारण बाधित हो रहे यातायात को सुचारू करने के लिए नगर परिषद ने सख्त कदम उठाए हैं।


उपखण्ड अधिकारी कुचामन सिटी के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया है।

नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के आदेशानुसार यह टीम राजेन्द्र कुमार (कार्य. मु. स्व. नि.) के नेतृत्व में कार्य करेगी। टीम में विकास (जमादार), गोविन्दलाल (कार्य. जमादार) एवं रमेश कुमार (कार्य. जमादार) शामिल हैं।
टीम नगर परिषद क्षेत्र में मौका निरीक्षण कर आवश्यक सफाई कार्मिकों एवं संसाधनों के साथ अवैध पार्किंग किए गए वाहनों और अवैध ठेलों को हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। साथ ही कॉम्पलेक्स मालिकों को उनकी पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पाबंद किया जाएगा।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेशों की अवहेलना या उदासीनता बरतने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कुचामन सिटी में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का भव्य स्वागत






