Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अवैध पार्किंग व ठेलों के खिलाफ कार्रवाई, टीम गठित

कुचामन सिटी: अवैध पार्किंग व ठेलों के खिलाफ कार्रवाई, टीम गठित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में अवैध पार्किंग और ठेलों के कारण बाधित हो रहे यातायात को सुचारू करने के लिए नगर परिषद ने सख्त कदम उठाए हैं।

- विज्ञापन -image description

उपखण्ड अधिकारी कुचामन सिटी के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया है।

- विज्ञापन -image description

नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के आदेशानुसार यह टीम राजेन्द्र कुमार (कार्य. मु. स्व. नि.) के नेतृत्व में कार्य करेगी। टीम में  विकास (जमादार), गोविन्दलाल (कार्य. जमादार) एवं रमेश कुमार (कार्य. जमादार) शामिल हैं।

टीम नगर परिषद क्षेत्र में मौका निरीक्षण कर आवश्यक सफाई कार्मिकों एवं संसाधनों के साथ अवैध पार्किंग किए गए वाहनों और अवैध ठेलों को हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। साथ ही कॉम्पलेक्स मालिकों को उनकी पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पाबंद किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेशों की अवहेलना या उदासीनता बरतने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कुचामन सिटी में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का भव्य स्वागत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments