Homeनावां शहरनावां की भावना मिश्रा भाषण प्रतियोगिता में रहीं प्रथम, अब करेंगी राज्य...

नावां की भावना मिश्रा भाषण प्रतियोगिता में रहीं प्रथम, अब करेंगी राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा भावना मिश्रा पुत्री मुरली मनोहर मिश्रा ने नावां ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रखर गतिविधियों में भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रभारी सज्जन कुमार शर्मा और उत्तम कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 31 अक्टूबर को ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भावना मिश्रा ने नावां ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर के लिए योग्यता प्राप्त की तथा अब राज्य स्तर पर नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

- विज्ञापन -image description

प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़, उपप्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा, व्याख्याता सुरेश कुमावत, कविता शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी विमलेश पाराशर आदि ने भावना की इस सफलता को प्रेरणादायक बताया और कहा कि विद्यालय में चल रही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के परिणामस्वरूप विद्यालय के विद्यार्थी लगातार उच्च स्तर पर सफलताएं प्राप्त कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय में प्रधानाचार्य और व्याख्याता रामकिशोर बसिता द्वारा सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का निःशुल्क संचालन भी किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

एसडीएमसी सदस्य राम तंवर, अल्पना अग्रवाल, शिवदत्त शर्मा, भामाशाह रमेशचंद्र मोर, राजेश गोयल, चंद्रशेखर साबू आदि ने बालिका की इस सफलता पर बालिका और विद्यालय स्टाफ को बधाई संदेश प्रेषित किया।

डीडवाना में NIOS परीक्षा नकलकांड: शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल और पीटीआई को किया एपीओ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments