Wednesday, April 29, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में NIOS परीक्षा नकलकांड: शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल और पीटीआई को...

डीडवाना में NIOS परीक्षा नकलकांड: शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल और पीटीआई को किया एपीओ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय पावटा (डीडवाना) में परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल करवाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया। इस पूरे प्रकरण का सबसे पहले kuchamadi न्यूज चैनल ने अपने माध्यम से खुलासा किया था।

- विज्ञापन -image description
image description

अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल और पीटीआई को एपीओ (APO) कर दिया है।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, यह घटना NIOS (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग) परीक्षा के दौरान की है। जब स्कूल में कार्यरत पीटीआई पंकज चौधरी ने खुद वीडियो बनाया, जिसमें शिक्षक व्हाइट बोर्ड पर प्रश्न और उत्तर लिखकर स्टूडेंट्स को नकल करवा रहे थे। वहीं प्रिंसिपल सुनीता सोनी भी उस समय मौजूद थीं, लेकिन कैमरा देखते ही वह वहां से निकल गईं। यह वीडियो 29 अक्टूबर को बनाया गया था और 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

जांच के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलक्टर डीडवाना कुचामन महेंद्र खड़गावत ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त जांच कमेटी गठित की। जांच में स्कूल प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सोनी और पीटीआई पंकज चौधरी दोनों को तत्काल प्रभाव से एपीओ (APO) कर दिया।

- Advertisement -ishan

शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुसार – दोनों शिक्षकों का मुख्यालय अब बीकानेर रहेगा। सुनीता सोनी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा और पंकज चौधरी को संयुक्त निदेशक द्वारा APO आदेश थमाया गया है।

डीडवाना: आवासीय विद्यालय में परीक्षा के दौरान नकल का वीडियो, प्रिंसिपल पर आरोप

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!